प्रयागराज, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को मेला क्षेत्र के पांच आयुर्वेदिक अस्पतालों में 4570 मरीजों का उपचार किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह के अनुसार मरीजों में सबसे ज्यादा जोड़ों के दर्द, सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और पेट की समस्या के मरीज रहे। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 47600 मरीजों का उपचार किया गया। अस्पताल में नियमित रूप से योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...