प्रयागराज, जनवरी 28 -- विश्व आयुर्वेद मिशन और आयुर्वेद विभाग की ओर से माघ मेला स्थित शिविर में बुधवार को 'आयुर्वेद, योग व आध्यात्म सर्वांगीण स्वास्थ्य के त्रिस्तम्भ' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, विशिष्ट अतिथि लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह ने किया। इस मौके पर विश्व आयुर्वेद मिशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद, योग व अध्यात्म समग्र स्वास्थ्य के तीन प्रमुख स्तंभ हैं। आयुर्वेद का प्रमुख उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। गंगा नाथ झा संस्कृत विवि के निदेशक डॉ. ललित कुमार त्रिपाठी ने आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बिना समग्र स्वास्थ्य को अधूरा बताया। अध्यक्षता क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मेले में सं...