आयुध निर्माणियों में अराजपत्रित अधिकारियों का प्रदर्शन
कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आयुध निर्माणियों में लंबित पदोन्नतियों और सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ के बैनर तले फील्ड गन फैक्ट्री (एफजीके) और आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ) में लंच अवकाश के दौरान धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। फील्ड गन फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर आयोजित धरने में चार्जमैन से जेडब्ल्यूएम, जेडब्ल्यूएम से जेडब्ल्यूएम (एसजी) और जे़डब्ल्यूएम (एसजी) से एडब्ल्यूएम तक वर्ष 2026 की विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, 618 रिक्त पदों पर एलडीसीई के माध्यम से भर्ती, एमसीएम से चार्जमैन पदोन्नति, लंबित एमएसीपी लाभ, भर्ती नियमों में संशोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.