भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह से गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने मुलाकात की। जिप अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात है। जिप अध्यक्ष ने कई जन समस्या एवं विकासात्मक मुद्दों के समाधान की मांग की। जिस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नियमों के तहत पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। अवनीश कुमार ने कहा कि जिला परिषद के सफल संचालन में वे पदाधिकारियों को भी पूर्ण सहयोग के लिए कहेंगे। जन प्रतिनिधियों से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देंगे। अध्यक्ष के साथ जिप उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव, सदस्य गौरव राय, रिंकी सिन्हा, आशा जायसवाल, अरुण दास, जिप प्रतिनिधि बबलू मोदी, विनोद जायसवाल, सुल्तानगंज की हाजीपुर पंचायत की मुखिया आदि साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.