दरभंगा, अप्रैल 21 -- दरभंगा। प्रमण्डलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में सोमवार को प्रमण्डलीय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त ने कई आवेदनों पर सुनवाई की। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, मनरेगा, अतिक्रमण से संबंधित मामले तथा अन्य जन-समस्याएं थीं। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र एवं विधिसम्मत निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। यह भी पढ़ें- संशोधित-समाहरणालय में 20 फरियादी पहुंचे, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.