बस्ती, जून 19 -- वाल्टरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत श्रीपालपुर में चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल की अध्यक्षता आयुक्त अखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनपदीय अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में अपने अपने विभाग के हुए कार्यों की जानकारी दी और योजनाओं के बारे में बताया। गांव में बनी नाली, खडंजा, अनाज वितरण, बिजली, स्वच्छ पेयजल, पशुपालन, पौधरोपण, कृषि विभाग के योजनाओं की जानकारी अधिकारियों ने दी। ग्रामीण राजेन्द्र कुमार, कल्लू चौधरी, वेदप्रकाश आदि ने एक-एक कर अपनी समस्याओं को बताया। गांव की महिलाओं ने आयुक्त से मिलकर राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाओं के नहीं मिलने की जानकारी दी। इस पर आयुक्त ने समस्या समाधान का निर्देश...