भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला अतिथि गृह में प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह और जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में नवपदस्थापित नवगछिया एसडीएम रोहित कर्दम और कहलगांव एसडीएम कृष्ण चंद्रगुप्त का स्वागत किया गया। जबकि निवर्तमान नगर आयुक्त शुभम कुमार, कहलगांव के एसडीओ अशोक कुमार मंडल और निवर्तमान नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर आयुक्त, जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त के साथ-साथ कई पदाधिकारियों ने तीनों निवर्तमान पदाधिकारी के कार्यकाल की प्रशंसा की। साथ ही नवपदस्थापित दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निवर्तमान तीनों पदाधिकारी को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर नये कार्यक्षेत्र के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...