शामली, फरवरी 7 -- सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने शनिवार को तहसील शामली एवं नवीन कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसील निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने एसडीएम न्यायालय का निरीक्षण किया, जहां पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों की संख्या शून्य पाई गई। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने एक से तीन वर्ष तक के लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली, तहसील में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था, कीटनाशक छिड़काव, सेवा अभिलेख सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। आयुक्त ने एसडीएम न्यायालय में अलमारी खुलवाकर फाइलों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत आयुक्त ने आरके ऑफिस स्थित भू-अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए ग्राम सुन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.