जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने एसआइआर-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर किए जा रहे दस्तावेज सत्यापन कार्य की प्रगति का जायजा शुक्रवार को समाहरणालय में लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने एसआइआर-2026 के तहत प्राप्त प्रकरणों, संलग्न दस्तावेजों के सत्यापन तथा अब तक की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी आयुक्त को दी। आयुक्त ने सत्यापन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कंप्यूटर में भी इसे देखा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सब कुछ हो रहा है या नहीं। आयुक्त ने निर्देश दिया कि एसआइआर-2026 के तहत प्राप्त दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सावधानीपूर्वक सत्यापन ...