जमशेदपुर, फरवरी 21 -- 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही आयोजन स्थल कदमा में चल रहे कार्यों का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया। डीसी एवं एसएसपी के द्वारा कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की ब्रीफिंग की गई। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम से संबंधित ले-आउट प्लान, मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा टेंट निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रवेश एवं निकास द्वारों को सुव्यवस्थित रखने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.