रांची, जून 25 -- रांची। दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त के सचिव आलोक कुमार के आवास से चोरों ने बिजली के तार, उपकरण, पंखा, एलपीजी सिलेंडर समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले में बरियातू थाना क्षेत्र के कुसुम विहार रोड नंबर सात में रहने वाले आलोक कुमार की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि जिस मकान से रखे सामान की पिछले दिन चोरी हुई है, वहां अभी मरम्मत का काम चल रहा है। हालांकि, मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। चोर रात में चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे और वहां रखे तांबा के तार समेत अन्य सामान की चोरी कर भाग निकलने में कामयाब हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...