बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : आयी रिपोर्ट, संदिग्ध बहाल 127 शिक्षकों में से 30 को क्लीन चिट 56 शिक्षकों को दिया गया वेतन, तो 97 की जांच पूरी नहीं नियोजन इकाइयों को वर्ष 2020 में ही 127 शिक्षकों को हटाने का दिया गया था आदेश फोटो : डीईओ ऑफिस : जिला शिक्षा कार्यालय। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सिलाव प्रखंड में 127 शिक्षकों की संदिग्ध बहाली के मामले में नई जांच रिपोर्ट ने कई नये खुलासे किये हैं। वहीं, दूसरी ओर, अब भी कई बिन्दुओं पर जिच कायम है। तीन सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट में कहा है कि संदिग्ध करार दिये गये 127 में से 56 शिक्षकों को वेतन का भुगतान कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर, निगरानी टीम ने 30 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों को क्लीन चिट दे दी है। जबकि, 87 की जांच अब भी पूरी नहीं हुई है। वहीं, 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं के विर...