बरेली, फरवरी 25 -- बाजार में डिजाइनर पिचकारियों और हर्बल गुलाल की बढ़ी मांग फोटो :: दीप तिवाड़ी बरेली, मुख्य संवाददाता। होली नजदीक आते ही शहर के बाजार रंग, गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से गुलजार हो उठे हैं। पारंपरिक पिचकारियों के साथ इस बार गदा, डमरू, त्रिशूल, कुल्हाड़ी, गिटार और हथौड़े के आकार वाली पिचकारियां ट्रेंड में हैं। म्यूजिकल गन, एवेंजर गन और फैंटा पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। व्यापारी विकास नागपाल के अनुसार 35 से अधिक डिजाइनों की पिचकारियां 75 से 800 रुपये तक उपलब्ध हैं। श्यामगंज और कोहाड़ापीर के बाजारों में पिचकारियों की 15 से 600 रुपये तक की सैकड़ों वैरायटी हैं। हर्बल गुलाल, कलर फॉग, इलेक्ट्रिक पायरो और गुलाल के अनार जैसे उत्पाद त्योहार में नया आकर्षण जोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं 550 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक के ...