रिषिकेष, मई 15 -- केंद्र सरकार की ओर से सोने और चांदी के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को छह से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने ऋषिकेश में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कारोबार बीस फीसदी भी नहीं रह गया है। अगर सरकार कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का फैसला वापस नहीं लेती है तो आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को नगर के सर्राफा कारोबारी ज्वेलर्स एसोसिएशन ऑफ ऋषिकेश के बैनर तले झंडा चौक पर एकत्र हुए। कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि सर्राफा कारोबार पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के सर्राफा व्यापारियों ने सोने-चांदी पर 15% आयात शुल्क बढ़ने पर किया प्रदर्शन इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक साल तक सोने की खरीदारी न करने का आह्वान किया। सरकार ...