हजारीबाग, मई 14 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को कंचनपुर पंचायत भवन में दो दिवसीय आयस्टर मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्लान इंडिया की ओर से पंचायत मुखिया पिंकी राणा की अगुवाई में किया गया। आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 महिलाओं ने भाग लेकर मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को कम लागत में घर आधारित रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को आयस्टर मशरूम की खेती की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताया। इसमें मशरूम उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, भूसा उपचार, बीज ...