कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला विरतिया निवासी भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय मोहम्मद दराज के बड़े पुत्र एवं पत्रकार फिरोज वारसी के बड़े भाई नईम वारसी की पत्नी आयशा का अचानक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का आवास पर तांता लग गया। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वालों में भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय तथा फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी तहसीन सिद्दीकी प्रमुख रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। क्षेत्र के लोगों ने भी आयशा के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। यह भी पढ़ें- पूर्व मनोनीत वार्ड पार्षद हाजी असगर अली का निधन पर शोक की लहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...