आयर से अपहृत लड़की आरा से बरामद
आरा, मई 27 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव से करीब पौने दो साल पहले अपहृत हुई एक लड़की को पुलिस ने आरा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरा शहर से प्रेमी जोड़े को बरामद किया। कोर्ट में पेशी के बाद अदालत के आदेश पर लड़की को उसके प्रेमी (पति) के घर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, श्रीपुर गांव से लड़की के लापता होने के बाद उसकी मां के बयान पर आयर थाने में नौ सितंबर 2024 को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज मामले के बाद से ही पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान लड़की का बक्सर जिले के नावानगर निवासी राजन शर्मा से फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला कर घर छोड़ दिया था। -------
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.