नई दिल्ली, जून 27 -- आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 में वो कारनामा कर दिखाया, जिसके सपने दुनिया की कई टीमें देखती है। हाल ही में भारत दौरे पर आई अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे में पहली जीत की तलाश में थी, मगर इस बार भी उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ था। अब आयरलैंड ने टीम इंडिया की मेजबानी की तो उनका भी सपना भारत के खिलाफ मैच जीतने का था। शुक्रवार, 26 जून को हुए पहले टी20 में मेजबानों ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 34 रनों से हराया। यह आयरलैंड की किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ पहली जीत है। इस जीत के बाद आयरलैंड का हर एक क्रिकेट प्रमी खुशी से गदगद है। वहीं भारतीय कैंप में गम का माहौल है। यह भी पढ़ें- सैमसन-कृष्णा ड्रॉप! दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौकाआयरलैंड की बी टीम से हारा भारत श्रेयस अय्यर...