अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के प्रशंसकों को दुख देने वाली वाली खबर आई है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जा रही भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है। इसका कारण आईपीएल में उनके खराब प्रदर्शन को माना जा रहा है।आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का चयन शनिवार को किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह इस बार टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस बार टीम में आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। बता दें कि एशियन गेम्स से ही रिंकू सिंह ने भारतीय टीम में कदम रखा था। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी टीम में तो आ गए लेकिन खेलेंगे किसकी जगह? सुनील गावस्कर ने खोज निकाला तरीका जिसमें उनकी पारी शानदार रही। टीम में उनका चयन न होने से प्रशंसकों में भारी नि...