बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई के निधन पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को एक युग के अंत का संकेत बताते हुए सरकार से अंतरराष्ट्रीय हालात पर स्पष्ट और स्वतंत्र रुख अपनाने की अपील की। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि भारत को युद्ध की राजनीति के बजाय शांति, न्याय और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। भारत की आवाज वैश्विक मंच पर शांति और संतुलन की होनी चाहिए न कि किसी सैन्य संघर्ष का समर्थन करने वाली। युद्ध को विनाशकारी बताते हुए उन्होंने लिखा 'युद्ध समाधान नहीं, बल्कि विनाश है।' भारत-ईरान संबंधों का उल्लेख सांसद ने भारत और ईरान के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.