भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईरान के सुप्रीम लीडर और प्रमुख शिया धर्मगुरु आयतुल्ला खामेनेई के मारे जाने की खबर से भागलपुर के शिया समुदाय में गहरी शोक की लहर है। उनकी शहादत पर दुख व्यक्त करने के लिए सोमवार को नया बाजार स्थित गोलाघाट मस्जिद में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद अहसन अली जाफरी ने कहा कि आयतुल्ला खामेनेई की शहादत हरगिज रायगां (व्यर्थ) नहीं जाएगी। उन्होंने अपना पूरा जीवन हक के रास्ते पर चलते हुए गुजारा। उनकी यह शहादत दुनिया भर के लोगों को जुल्म और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. सैयद तासीर हुसैन, मो. बंटी, मो. अहमद, सैयद एहतेशाम, एडवोकेट इफ्तेखार मेहंदी, मो. अनवर अली, दिलावर हुसैन, एडवोकेट जावेद, आजाद औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.