बलरामपुर, मार्च 7 -- उतरौला, संवाददाता। रफी नगर स्थित इमामबाड़ा मीर नाजिम हुसैन में बीती रात डॉक्टर आरिफ रिजवी की ओर से ईरान के सर्वोच्च नेता और विश्वभर में शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु आयतुल्लाह अली खामनाई की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, कवियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए मौलाना जायर अब्बास ने कहा कि आयतुल्लाह खामनाई की शहादत से शिया समुदाय ने अपना मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि एक प्रभावशाली धार्मिक नेता भी खो दिया है। मौलाना मुहम्मद अली जैदी ने कहा कि सत्य और न्याय के मार्ग पर दी गई कुर्बानी हमेशा सम्मान दिलाती है और खामनाई की शहादत इसका उदाहरण है। मौलाना फिदा हुसैन ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का जिक्र करते हुए ...