बलरामपुर, मार्च 2 -- उतरौला, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के रेहरा माफी स्थित शिया मस्जिद में अंजुमने वफाये अब्बास की ओर से आयतुल्लाह अली खामेनाई की शहादत के सिलसिले में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में सिया समुदाय के लोग उपस्थित रहे और मरहूम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलवी इरफान हैदर ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए इमाम हुसैन और कर्बला की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कर्बला की शहादत के बाद भी इस्लाम समाप्त नहीं हुआ, उसी तरह मौजूदा परिस्थितियों में भी हौसले कमजोर नहीं होंगे। कवि और अंजुमन के सक्रिय सदस्य शुजा उतरौलवी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे तनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों में एकजुटता औ...