चाईबासा, अप्रैल 6 -- चाईबासा। चाईबासा सदर प्रखंड में आयता जलापूर्ति योजना जल्द शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार इस योजना का 70 प्रतिशत से अधिक का कार्य हो चुका है। कुछ पंचायत में डोर टू डोर कनेक्शन देने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस योजना के माध्यम से सदर प्रखंड के 45 से अधिक गांवों को जोड़कर पाइपलाइन के माध्यम से कनेक्शन दिया जाना है। विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि इस योजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...