गंगापार, जून 19 -- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में पास होकर आयकर विभाग में स्टेनो पद पर चयनित होने के बाद स्वजनों में खुशी का माहौल है। गारापुर गांव निवासी अविरल सिंह सोमिल पुत्र मनोज कुमार सिंह मुन्ना ने यह परीक्षा पास किया है। गुरुवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद स्वजनों में खुशी का माहौल है। अविरल सिंह के चाचा व हाई कोर्ट में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत अनिल सिंह, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रवि शुक्ला, गारापुर ग्राम प्रधान द्वारिका मौर्य, जिलेदार सिंह, कप्तान सिंह आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे और ऊंचाइयों पर जाने का आशीर्वाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...