कुशीनगर, जुलाई 18 -- कुशीनगर। आयकर विभाग ने करदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष बकाया मांग एवं शिकायत निवारण कैंप की शुरुआत की है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। आयकर अधिकारी कुशीनगर राम अचल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद प्रभार के निर्देश पर आयोजित इस विशेष अभियान में करदाताओं की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।कैंप में करदाताओं के खातों में प्रदर्शित पुरानी अथवा त्रुटिपूर्ण बकाया मांग का मिलान कर उसका तत्काल सुधार किया जाएगा। इसके अलावा आयकर रिफंड में विलंब, लंबित रेक्टिफिकेशन आवेदन, पैन संबंधी तकनीकी समस्याएं, चालान करेक्शन, टीडीएस मिसमैच, सीपीग्राम एवं ई-निवारण से जुड़ी शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: करदाताओं के समस्याओं का होग...