फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को आम बजट पेश करेंगी। व्यापारियों को वित्त मंत्री के इस बजट से बड़ी उम्मीदे हैं। व्यापारी कहते हैं कि जीएसटी प्रणाली की समीक्षा हो और आयकर में 15 लाख की छूट सीमा हो। ऐसी उम्मीदें व्यापारी लगाये हुये हैं। महंगाई के इस दौर में आमजनो के साथ व्यापारी भी परेशान हैं। वित्त मंत्री के बजट पर सभी की नजरें लगी हुयी हैं। हर वर्ग के लोग राहत चाह रहे हैं। चाहें कपड़ा व्यापारी हो या फिर आभूषण कारोबारी। बोले सीए फोटो 36 इस बजट मे प्रॉपर्टी और शेयर पर लगने वाले कैपिटल गेन टैक्स को कम करने की जरूरत की संभावना है। ताकि लोगों को इस सेगमेंट में भी कर से लाभ मिल सके। पिछले बजट सत्र में पहले ही आयकर में छूट की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख किया जा चुका है। मोहित गुप्ता, सीए...