मऊ, मई 7 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने जिलाध्यक्ष जयराम यादव के नेतृत्व में बुधवार को डीआईओएस कार्यालय प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया। आयकर फार्म-16 नि:शुल्क उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों को पूरा किए जाने को लेकर आवाज उठाई। शिक्षकों ने डीआईओएस को सम्बोधित तीन सूत्री मांग पत्र जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। समस्या समाधान नहीं होने पर 12 मई को डीआईओएस कार्यालय घेराव की चेतावनी दी। जिला मंत्री देवनाथ ने मांगों के संबंध में बताया कि नवीन परिभाषित पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में आच्छादित किये गये कार्मिकों के एनपीएस खाते में जमा धनराशि को कर्मचारी के जीपीएफ खाते में आन्तरित किया जाय। जनपद के एनपीएस शिक्षकों का एनपीएस...