हल्द्वानी, जुलाई 24 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित आयकर भवन के सभागार में 167वां आयकर दिवस मनाया गया। प्रधान आयकर आयुक्त नरेंद्र सिंह जंगपांगी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माण और कर प्रशासन को अधिक कुशल, न्यायसंगत व पारदर्शी बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को विभाग के उच्च मूल्यों, दक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ निरंतर जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। आयकर आयुक्त संजय कुमार, उप सहायक आयुक्त टीएस पंचपाल, दर्शन लाल, त्रिभुवन चंद्र जोशी, अनूप बलोनी, लोकेश कुमार मीना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...