सोनभद्र, फरवरी 28 -- सोनभद्र/ओबरा, हिन्दुस्तान टीम। आयकर विभाग की टीम पिछले 55 घंटे की छानबीन के बाद शुक्रवार की शाम को रवाना हो गई। टीम ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह सहित तीन लोगों की कुंडली खंगाली। खनन विभाग कार्यालय से भी संबंधितों के कारोबार के बारे में जानकारी हासिल की। बैंक खाते से लेन-देन का व्यौरा भी टीम ने जुटाया। वहीं विभाग के अधिकारियों से खनन नियमों के बारे में भी जानकारी हासिल की। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह सहित कई खनन व्यवसायियों की सम्पत्तियों की जांच के लिए बुधवार की सुबह 11 बजे आयकर टीम जिले में पहुंची थी। टीम ने जिले में लगभग 55 घंटे तक गहन जांच की। इस दौरान टीम ने राबर्ट्सगंज में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के कार्यालय और ओबरा स्थित प्लांट की जांच की साथ ही ओबरा और चोपन में दो खनन व्यवसायियों के आवास और कार्यालय पर भी जांच की।...