वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन का 81वां स्थापना दिवस मनाया गया। बुधवार को मलदहिया स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में पहली अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम के प्रावधानों पर मंथन हुआ। मुख्य वक्ता इंदौर के सीए राजेश मेहता ने कहा कि नए आयकर अधिनियम सरल और समीचीन हैं लेकिन इसमें कुछ विसंगतियां हैं। यदि उन्हें भी दूर कर लिया जाए तो करदाताओं के लिए और बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि विदेश जाने वालों पर लगाया जाने वाला टैक्स 5 से 20 प्रतिशत था। उसे दो प्रतिशत करना सराहनीय है। लेकिन इस प्रावधान को अन्य सेक्शन में स्पष्ट नहीं किया गया है। राजेश मेहता ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारत में संपत्ति खरीदकर लेकिन उसे रिटर्न में नहीं दिखाते थे। ऐसे लोगों पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाता था। इसे अब एक ...