मेरठ, मार्च 7 -- शनिवार को टैक्सेशियो एकेडमिक एंड वेलफेयर फोरम एसोसिएशन वेस्टर्न यूपी मेरठ की शैक्षिक सभा होटल ब्रॉडवे इन में हुई। डॉ. एनके अरोरा ने फाइनेंस बिल 2026 द्वारा जीएसटी अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन की विस्तृत व्याख्या की और इससे संबंधित सदस्यों की शंकाओं का समाधान किया। फाइनेंस बिल 2026 द्वारा जीएसटी अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन तथा आयकर अधिनियम 2025 में टीडीएस संबंधित प्रावधान विषय पर आयोजित शैक्षिक सभा की अध्यक्षता चेयरमैन एनके अरोरा ने एवं संचालन महासचिव भारत ज्ञान भूषण एडवोकेट ने किया। वक्ताओं ने कहा कि आयकर अधिनियम 2025 एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होने जा रहा है। इसके बारे में संक्षेप में बताया और इसमें प्रावधानित टीडीएस संबंधित प्रावधानों की विस्तृत व्याख्या की। बताया कि टीडीएस संबंधित प्रावधान धारा-392 से धारा-401 में वर...