लखनऊ, अप्रैल 10 -- आयकर कर्मचारी महासंघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल की लखनऊ शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव में कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी दिखी। चुनाव परिणामों में सर्किल समर्थित टीम ने शानदार विजय प्राप्त की। शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सरोज एवं शाखा सचिव अनुपम कुमार मिश्रा ने लगातार चौथी बार विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष स्मृति सिंह, संयुक्त सचिव अमित कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अजय यादव ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज की। इस मौके पर महासंघ के महासचिव संतोष मिश्रा एवं अध्यक्ष विपनेस सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी निर्वाचित साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.