आयकर कर्मचारी महासंघ के 75वें वर्ष पर स्वास्थ्य जांच शिविर
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज। आयकर कर्मचारी महासंघ के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबली वर्ष) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रधान आयकर आयुक्त मानस मेहरोत्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. विकास श्रीवास्तव और मैनेजर नागेंद्र यादव की टीम ने अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया। महासंघ ने नंदन कुमार सोनकर, अजय यादव और हॉस्पिटल के निदेशक विनय कुमार यादव का आभार जताया। इस मौके पर जोनल सचिव नागेंद्र सिंह यादव, शाखा सचिव श्रीयांक आनंद, संयुक्त सचिव विपिन मिश्रा, शाखाध्यक्ष भगवान प्रसाद पटेल, शाखा उपाध्यक्ष अजमत हुसैन, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.