हजारीबाग, जुलाई 21 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। आयकर कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक सम्मेलन सोमवार को होटल श्री विनायक में शुरू हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता अमित कुमार ने की। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारी हितों, संगठनात्मक मुद्दों और कैडर पुनर्गठन पर चर्चा के साथ आगामी दो वर्षों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करना है। पहले दिन आईटीईएफ नई दिल्ली के केंद्रीय अध्यक्ष एमएस वेंकटेशन, महेंद्र सिंह ठाकुर, बिहार-झारखंड अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, महासचिव अरुण पांडे, वित्त सचिव रियाज हैदर, उपाध्यक्ष अविनाश, उप-वित्त सचिव अमित कुमार सहित कई केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। आईटीगोवा के प्रतिनिधियों ने भी सम्मेलन में भाग लिया। मौके पर जिला इकाई के राजेश पांडे, आदित्य कुमार, लवलेश कुमार सिन्हा, पवन कुमार, मृणाली मिश्रा, सुरभि वर्मा समेत अन्...