आयकर अफसरों की आज से होने वाली स्ट्राइक टली
अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन की 13 मई 2026 से होने वाली स्ट्राइक सीबीडीटी की बैठक के बाद स्थगित कर दी गई है। आयकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बुधवार को यथावत काम करेंगे। क्षेत्रीय सचिव आयकर कर्मचारी महासंघ राजेश उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय ज्वाइंट काउंसिल ऑफ ऐक्शन के आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का 16 अप्रैल 2026 से चरणबद्ध आंदोलन चल रहा था। अलीगढ़ मैरिस रोड पर भी अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया था। बुधवार 13 मई को स्ट्राइक प्रस्तावित थी, लेकिन सीबीडीटी की बैठक के बाद विभिन्न मांगों पर सकारात्मकता दिखाई दी है, जिसके कारण बुधवार आज होने वाली स्ट्राइक को स्थगित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बेसिक सैलरी, इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.