मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। आयकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दस सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ ने आंदोलन की शुरुआत सोमवार को आयकर कार्यालय में धरना देकर की। कर्मचारियों ने बताया कि मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की तैयारी है। कर्मचारी प्रोटोकॉल ड्यूटी नहीं करेंगे। स्टेटमेंट नहीं भेजेंगे। सात मई को मध्यावकाश के बाद वॉकआउट और 13 मई को हड़ताल प्रस्तावित की गई है। धरने पर आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्य रविंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, जितेंद्र मीना, विकास कुमार, गुलशन, आयकर कर्मचारी महासंघ के सचिव तोमेंद्र सिंह ने विचार रखे। कहा कि कैडर रिव्यू, भर्ती नियमों में संशोधन, वेतन विसंगति, इंटरचार्ज ट्रांसफर नीति की बहाली, पदोन्नति आदि मुद्दों को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.