वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी। आयकर कर्मचारी महासंघ की प्लेटिनम जुबली वर्ष पर बुधवार को वॉकथॉन का आयोजन हुआ। मवइयां स्थित आयकर कॉलोनी से सारनाथ, हवेलिया चौराहा, आशापुर होते लोग पुन: कॉलोनी पहुंचे। इस अवसर पर आयकर कर्मचारियों ने कॉलोनी परिसर में 75 पौधे रोपकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान अध्यक्ष रंजीत कुमार, सचिव गोपाल कृष्ण गोखले, विश्वमोहन कुमार, एसपी यादव, दिलीप कुमार, संदीप श्रीवास्तव, रंगीश रंजन, सुजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आयकर कर्मचारी महासंघ ने प्लैटिनम जुबली मनाई यह भी पढ़ें- प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने किया पौधारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...