भभुआ, मार्च 12 -- पेज चार की खबर आय, जाती ,निवास प्रमाणपत्र निर्गत करने में कोई नहीं है परेशानी रामपुर, एक संवाददाता।अपनी मांगों को लेकर सीओ और हल्का कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस स्थिति में लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि उक्त प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा। लेकिन, ऐसा नहीं है क्योंकि की हल्का कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने के बाद आवेदन के सत्यापित करने का अधिकार पंचायत सचिव को दिया गया है। उनके सत्यापन के आधार पर उक्त प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आय, जाती व निवास प्रमाण पत्र पाने के लिए 2001 लोगों ने आनलाइन आवेदन किया है। जिसका सत्यापन पंचायत सचिव द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा सत्यापित करने के बाद उक्त प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाएगा। टंकी से नियमित नहीं मिलता है लोगों को नल का जल रामपुर,...