बेगुसराय, जनवरी 25 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी मजदूर आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए ई-रिक्शाचालक संघ (एक्टू) की ओर से सोमवार को भाकपा (माले) कार्यालय से जुलूस निकालकर अंबेडकर चौक पर सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता रंजीत राज ने की। भाकपा (माले) के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। इन्हें रद्द कराने को लेकर 12 फरवरी को वामपंथी व लोकतांत्रिक मजदूर संगठनों के आह्वान पर देशव्यापी आम हड़ताल आहूत की गई है जिसे सफल बनाना मजदूर वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने मोदी सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की। ई-रिक्शाचालक संघ (एक्टू) के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि नीतीश-म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.