जौनपुर, फरवरी 9 -- जौनपुर। केन्द्र सरकार की मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ कार्यालय में श्रमिक संगठनों की संयुक्त बैठक रविवार को हुई। इसमें हड़ताल को को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में देश के श्रमिक संगठनों, केन्द्र और राज्य कर्मचारियों के स्वतंत्र फेडरेशनों ने चार संहिता रद्द करने, बिजली और बीज संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेने, मनरेगा को बहाल करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने और सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने सहित 13 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कर्मचारियों, मजदूरों, किसान और ग्रामीण संगठनों से अपील की है कि वे 12 फरवरी को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट में हड़ताल को सफल बनाने के लिए उपस्थित हों। बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.