सहारनपुर, जुलाई 15 -- सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में बाईलॉज के विरुद्ध आम सभा की बैठक बुलाने का पत्र जारी करने व आम सभा में चुनावी प्रक्रिया को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अमर्यादित व्यवहार करने आदि के आरोपों में एल्डर्स कमेटी चेयरमैन कृपाल सिंह एडवोकेट को निष्कासित करते हुए, उनकी साधारण सदस्यता समाप्त कर दी गई है। बार अध्यक्ष ठाकुर संजीव कुमार व महासचिव चौ सरोत्तन सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर, कृपाल सिंह पर संस्था के संविधान के विपरीत कृत्य करने और बार पर कब्जे की नियत से काम करने का आरोप लगाया। बताया कि इसी सब को लेकर आम सभा द्वारा कृपाल सिंह एडवोकेट को एल्डर्स कमेटी व चेयरमैन के पद से निष्कासित करते उनकी साधारण सदस्यता भी समाप्त कर दी है। कहा वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा आम सभा में पारित बहुमत के अनुसार जल्द ही का...