वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मेटाबॉलिज्म, गुर्दा, हृदय और मोटापे की समस्याएं अक्सर एक साथ जुड़ी होती हैं, इसलिए जन स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर नियमित व्याख्यान की आवश्यकता है। वह रविवार को आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन विभाग की ओर से 'ग्लोब 360: इंटीग्रेटिंग कार्डियो-रेनल-मेटाबोलिक एंड ओबेसिटी केयर' पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। न्यू लेक्चर थिएटर में हुई इस संगोष्ठी में कुलपति ने सुझाव दिया कि मासिक व्याख्यानमाला में डॉक्टर आम लोगों के बीच स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा करें, ताकि भ्रांतियां दूर हों। मुख्य वक्ता, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, बंगलुरू के एंडोक्रिनोलोजिस्ट प्रो. ऋद्धि दासगुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में लोग मधुमेह, मोटापा,...