बांका, जनवरी 16 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। जिला परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को भेड़ा मोड चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम मंदार कला मंच के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें मूल रूप से जान है तो जहान है नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें मूल रूप से आम जनों को यातायात नियमों के प्रति सजग किया गया। जिसमें गायन के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को सजग किया। गायन के बोल थे आओ अपना जीवन बचाएं यातायात का नियम अपनाए। गाकर मन मोह लिया।कलाकारों ने खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट के प्रयोग सावधानी पूर्वक वाहन चलाने सड़क पर बाई और चलने से लेकर आम जनों को पहले सड़क पार करने के उपरांत अपने वाहन को आगे बढ़ाने सहित कई जानकारियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान यातायात पु...