देवघर, अगस्त 22 -- साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 21 अगस्त को पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल और सिम के साइबर ठगी करने का प्रयाप्त सबूत मिले हैं। डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चोरमारा निवासी करीब 21 वर्षीय संजीत कुमार दास, पिता प्रमोद महरा, करीब 21 वर्षीय सरोज कुमार दास, पिता हरिकिशोर दास, करीब 22 वर्षीय नितेश कुमार दास, पिता हरिकिशोर दास, रंगामटिया निवासी करीब 33 वर्षीय मुन्ना कुमार दास, पिता कार...