नई दिल्ली, जून 20 -- मारुति सुजुकी ने वैगनआर का 'बायोफ्लेक्स' मॉडल अब आम ग्राहकों के लिए भी लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये है। यह कार वैगनआर के टॉप मॉडल (ZXi+) से करीब 86,000 रुपये महंगी है। इस एक्स्ट्रा कीमत की वजह इसकी खास तकनीक है, जिससे यह कार पेट्रोल के साथ-साथ 100 पर्सेंट शुद्ध इथेनॉल पर भी चल सकती है। वर्तमान में यह देश की इकलौती प्राइवेट कार है जिसमें आप दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में मिलने वाला हाई-इथेनॉल ईंधन 'E85' डाल सकते हैं। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स, पावरट्रेन और दूसरी सभी डिटेल्स के बारे में विस्तार से।डिजाइन और लुक दिखने में वैगनआर बायोफ्लेक्स बिल्कुल अपनी स्टैंडर्ड पेट्रोल कार जैसी ही है। इसमें वही जाना-पहचाना टॉल-बॉय डिजाइन मिलता है, जो बैठने वाले लोगों को अच्छा हेडरूम और केबिन में बढ़िया स्प...