कन्नौज, मार्च 15 -- कन्नौज। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और इजरायल ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव का असर अब स्थानीय बाजारों तक महसूस किया जाने लगा है। जिले में घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से गैस की किल्लत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आम लोगों की रसोई और छोटे कारोबारियों के कामकाज पर पड़ रहा है।जिले के कई कस्बों में गैस एजेंसियों और गोदामों पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। पहले जहां मोहल्लों में छोटे गैस प्वाइंट से आसानी से सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब अधिकांश स्थानों पर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही सिलेंडर मिलने की व्यवस्था की जा रही है। इसके चलते घरेलू उपभोक्ताओं को भी गैस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। गैस की किल्लत का सबसे ज्यादा असर होटल, ढाबा, मिठाई और फास्टफूड कारोबार स...