उरई, मई 27 -- जालौन। संवाददाता ग्राम औरेखी निवासी कौशलेन्द्र सिंह राजावत ने उपजिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र देकर गांव के आम रास्ते पर कथित अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।ग्रामीण ने बताया कि उनका पैतृक मकान औरेखी में है, जिसके सामने से आम रास्ता निकलता है। इसी रास्ते से वे कृषि यंत्रों का आवागमन करते हैं और गांव के छोटी माता मंदिर में पूजा-अर्चना को जाते हैं। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने रास्ते में ईंट-बालू डालकर आवागमन बाधित कर दिया है। साथ ही रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों व प्रार्थी को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि मना करने पर विवाद हो सकता है। एसडीएम से जांच कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...