महोबा, जून 7 -- खरेला, संवाददाता। जल निकासी के नाम पर बरती जा रही लापरवाही और नाला निर्माण के लिए मुख्य बाजार में नाला चोक करने से सड़क में नालियों का गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आरोप है कि शिकायतों के बाद भी जल निकासी न होने के कारण लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नाला सफाई में हो रही देरी का खामियाजा लोग भुगत रहे है। मुस्करा मार्ग में पिछले एक सप्ताह से सड़क पर नालियों का गंदा पानी जमा होने से लोग परेशान हो रहे है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निकासी के लिए नगर पंचायत में शिकायत दर्ज कराई गई मगर पंचायत के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बस्ती के बाहर नाला का निर्माण होने के कारण बस्ती के नाले का पानी रोक दिया गया है। उस पर नाला की सफाई ...