पूर्णिया, जून 25 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आम की खेप में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे पिकअप वैन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्टेट हाईवे-99 के रास्ते सिमलबाड़ी क्षेत्र से एक पिकअप वैन में आम के नीचे छिपाकर शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की निगरानी शुरू की और उसका पीछा किया। पुलिस की भनक लगते ही चालक हरेरामपुर चौक के समीप एनएच-31 पर वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मुर्गी फार्म से 35 लाख की शराब जब्त ,दो तस्कर गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने पिकअप वैन की तलाशी ली। जांच के दौरान आम की पेटियों के नीचे छिपाकर रखी ग...